Wednesday, September 18, 2019

उत्तरी भारत का एक मात्र सूर्य देव मंदिर, जिसकी नीव भगवान परशुराम ने रखी

हिमाचल प्रदेश में कई जगह ऐसी है जो ऐतिहासिक हैं और साथ ही काफी दिलचसप भी है। रामपुर बुशहर अपने आप में काफी  खूबसूरत  जगह है।  कई ऐतिहासिक जगह  को आज भी रामपुर संजोए रखा है।  रामपुर बुशहर से 18 किलो मीटर की दुरी दूरी पर एक ऐतिहासिक सूर्य मंदिर स्तिथ है और इस इस जगह का नाम है निरथ।  यह मंदिर इस लिए खास  है  क्योंकि यह मंदिर उत्तरी भारत का एक मात्र अकेला सूर्य मंदिर है जहा सूर्य देव की आराधना होती है।





  हिमाचल का निरथ गांव इसी कारण पुरे देश भर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर के गर्भ गृह में सूर्य देव की प्रतिमा है जिसमे सूर्य देव को सप्त अश्वो पर सवार दिखाया गया है। इसके साथ ही मंदिर में गणेश , शिव पार्वती और भी कई हिन्दू देवी देवताओ की प्रतिमाएँ है। इस मंदिर का इतिहास काफी  पुराना है। लोक मान्यता है की इस मंदिर की स्थापना परशुराम  ने की थी।  परशुराम अपने शिष्यों के साथ यहां विराजे थे जिसके बाद उन्होंने इस मंदिर की नीव रखी थी।  वर्तमान में इस मंदिर की बात करे तो  इस मंदिर की  दीवारे लाल रंग की की है।  जिन पर ब्रम्हा, नारायण,  गणेश की मूर्तियाँ स्तापित है।






कहा जाता है की  मंदिर नगाडा शैली से बना है और दीवारों पर शिल्प उकेरा हुआ है।  समय के साथ साथ इस मंदिर मे  बदलाव आये।  अच्छी  देख रेख  ना होने से ये मंदिर टूट फुट गया था लेकिन समय रहते स्थानीय  लोगो ने इस  ओर ध्यान दिया और अब इस मंदिर की काफी देख रेख की जा रही है


  दिसंबर मे इस स्थान पर मेले का आयोजन भी किया जाता है।  जिसमे स्थानीय देवता भी शिरकत करते है। 

5 comments:

  1. रामपुर बुशहर में यह एकमात्र सूर्य देव मंदिर है यह हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध हैं रामपुर बुशहर कभी भी घूमने के लिए आए तो सूर्य देव मंदिर के दर्शन जरूर करें कहा जाता है कि रामपुर बुशहर आने से सूर्य देव मंदिर के दर्शन ना करने से कई बनते काम भी बिगड़ जाते हैं तो आप सभी से मेरी विनम्र प्रार्थना है कि आप जब भी रामपुर बुशहर की ओर प्रस्थान करें तो एक बार इस सूर्य देव की जगह नामक स्थान पर सूर्य देव के दर्शन दूर करें और माथा देखें आपके बिगड़ते काम भी बन जाएंगे

    ReplyDelete
  2. sbobet.com | Football Betting & Odds | Thauberbet
    Sports and Entertainment Betting, Football, Basketball, sbobet ทางเข้า Horse Racing fun88 vin and much more - Sport rb88 betting on your favourite sports.

    ReplyDelete

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण व अधूरे पड़े विकास कार्यों को गति देना रहेगी प्राथमिकता - नंदलाल

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण व अधूरे पड़े विकास कार्यो को गति देना मेरी प्राथमिकता रहेगी. यह कहना है रामपुर के नवनिर्वाच...